{"_id":"643b9cf0927e7424f1007e94","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-bahadurgarh-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: बहादुरगढ़ में बुजुर्ग की हत्या, सीआईए कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahadurgarh: बहादुरगढ़ में बुजुर्ग की हत्या, सीआईए कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मिला शव
Sun, 16 Apr 2023 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:30 PM IST
सार
पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में मिला बुजुर्ग का शव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव पुराने कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने खाली पड़ी जमीन में फेंक दिया गया। जहां बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है, उससे चंद कदम की दूरी पर झज्जर पुलिस की अपराध जांच शाखा यानी सीआईए का कार्यालय है। इस कार्यालय के ठीक सामने सुबह के समय बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला है।
वारदात की सूचना मिलते की शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आसपास के लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है। बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। हत्यारे कौन है, हत्या के पीछे की वजह क्या है और शव को यहां तक कैसे लाया गया। ये तमाम सवाल फिलहाल पुलिस के लिए भी पहेली बने हुए हैं।