{"_id":"98dc6ae8bf3755d66291936128754111","slug":"college-student-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से कॉलेज छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से कॉलेज छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। सांपला बाईपास पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में कॉलेज छात्र की मौत हो गई। छात्र झज्जर के नेहरू कॉलेज में जा रहा था और बीच रास्ते ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना में काल का ग्रास बने इस कॉलेज छात्र का नाम विक्रम बताया जाता है।
पुलिस की माने तो विक्रम सांपला रोड स्थित गांव सुर्खपुर का रहने वाला था और अपनी बाइक पर सवार होकर शनिवार को सुबह करीब साढे़ नो बजे कॉलेज जा रहा था। जब विक्रम बाईपास पर अपने कॉलेज की ओर जा रहा था तो उसी दौरान ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उधर, विक्रम की मौत की खबर जब उसके साथ कॉलेज के साथी छात्रों को लगी तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। साथी की मौत से दुखी सभी छात्र यहां सामान्य अस्पताल में पहुंचे और विक्रम के परिजनों को सांत्वना दी।