फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car collided with pole in Jhajjar,returned after visiting Mata Bhimeshwari Devi

झज्जर में खंभे से टकराई कार: चालक की मौत, साधू घायल, माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Thu, 30 Mar 2023 03:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Mar 2023 03:19 PM IST
सार

झज्जर में सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठा साधु रोशन नाथ घायल हो गया। बरहाना गांव निवासी सुनील कुमार व साधु रोशन नाथ कार में सवार होकर माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी गए थे।

विज्ञापन
Car collided with pole in Jhajjar,returned after visiting Mata Bhimeshwari Devi
demo pic

विस्तार

झज्जर में माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर दादनपुर गांव लौट रहे साधु की कार वीरवार की सुबह करीब चार बजे खंभे से टकरा गई। टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठा साधु रोशन नाथ घायल हो गया। घालय आवस्था में उन्हें राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जानकारी के अनुसार बरहाना गांव निवासी सुनील कुमार व साधु रोशन नाथ कार में सवार होकर माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी गए थे। माता के दर्शन के बाद जब वे वापस दादनपुर लौट रहे थे तौ सिलानी गांव के पास उनकी कार खंभे से टकारा गई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में जब उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों से बरहाना गांव निवासी  सुनील उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया। वह काफी समय से बाबा रोशन नाथ की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील उर्फ सोनू के तौर पर हुई है और वह अविवाहित है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed