फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bank manager and grapple with two colleagues and assault

बैंक मैनेजर व दो साथियों के साथ हाथापाई व मारपीट

Wed, 30 Dec 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bank manager and grapple with two colleagues and assault

थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव जहाजगढ़ में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के  मैनेजर व अन्य दो कर्मचारियों के साथ गांव पलड़ा के तीन युवकों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ में ग्रामीण बैंक की शाखा के मैनेजर सुरेन्द्र चाहर व अन्य कर्मचारी ओमप्रकाश, बुद्घदेव के साथ गांव पलड़ा निवासी विष्णु, भूदेव उर्फ राणा, बिजेन्द्र के पास लोन की वसूली करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जब शाखा के मेनैजर जहाजगढ़ चौक पर पहुंचे तो पलड़ा निवासी विष्णु, भूदेव उर्फ राणा, बिजेन्द्र तीनों चौक पर मिल गए और मेनैजर द्वारा लोन की वसूली कहे जाने पर तीनों ने हाथापाई शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर  सुरेन्द्र चाहर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पलड़ा निवासियों के साथ लोन वसूली की करने के लिए जा रहे थे जहाजगढ़ चौक पर तीन युवकों ने मारपीट की है।


बेरी थाना प्रभारी दयाचंद ने बताया कि ग्रामीण बैंक के  मैनेजर की शिकायत पर गांव पलड़ा के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विष्णु व भूदेव उर्फ राणा को गिरफतार कर लिया गया है। बुधवार को दोनों को अदलात में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed