फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Rakesh alias Tota, accused of firing on police, arrested

Bahadurgarh: पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी राकेश उर्फ तोता गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 24 Jan 2024 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 08:14 PM IST
सार

आरोपी की पहचान राकेश उर्फ तोता के रूप में हुई। गांव डाबोदा खुर्द का रहने वाला है। पूछताछ खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bahadurgarh: Rakesh alias Tota, accused of firing on police, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में पुलिस एक बदमाश को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। एक दिन का रिमांड लेकर उससे पूछताछ की गई।

विज्ञापन


गत 15 अक्तूबर 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा-दिल्ली में कई वारदात करने वाला बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू पैरोल खत्म होने के बाद वापस जेल नहीं गया है। वह अपने दोस्तों के साथ देशलपुर से डाबोदा रोड पर एक नहर की पटरी के पास बैठा है।
विज्ञापन


सीआईए-1 प्रभारी जयवीर के मुताबिक, इस सूचना पर उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ बदमाश को पकड़ने के लिए गई। नहर के साथ बने कच्चे रास्ते से होते हुए डाबोदा-देशलपुर रोड की तरफ चले तो लांडी नहर के साथ बने कोठड़े के सामने कच्चे रास्ते पर क्रेटा गाड़ी व स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दी। जिसमें दो लड़के क्रेटा गाड़ी में बैठे थे। उनके साथ एक लड़का और खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गाड़ी को देखकर क्रेटा गाड़ी के साथ खड़े लड़के ने पुलिस गाड़ी की तरफ फायर किया तो दो लड़के क्रेटा गाड़ी से नीचे उतर गए। जिनमें से एक लड़का कर्मवीर उर्फ काजू था। उसने भी पुलिस की गाड़ी की तरफ जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। उनमें से एक लड़का स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।


जबकि अन्य क्रेटा गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। मामले में जांच जारी थी। इस दौरान पुलिस किसी अन्य मामले में दुलीना जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed