फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh News, Hindi News, Crime, Murder, Dead Body Found, Jhajjar, Bahadurgarh

युवक की हत्या कर फेंका शव खेत में फेंका

Wed, 16 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh News, Hindi News, Crime, Murder, Dead Body Found, Jhajjar, Bahadurgarh
खेत में पड़ा शव - फोटो : Bureau

क्षेत्र के सांखोल- बराही के बीच खेत के गहरे संतर (खाई) में अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को देखने पर लगाता है कि युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे पर लेकर पहचान के लिए सिविल हास्पिटल में रखवाया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का खून से लथपथ शव गांव बराही के नजदीक सड़क किनारे बने संतर में पड़ा है। उसका चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है और पहचान छिपाने के लिए गर्दन से ऊपर के हिस्से को प्लास्टिक के कट्टे से पूरी तरह से ढक दिया गया है।
विज्ञापन


शव पड़े होने की सूचना पर पहले थाना लाइन पार प्रभारी मौके पर टीम के साथ  पहुंचे। उसके बाद थाना शहर प्रबंधक अशोक कुमार, सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज वीरेंद्र अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की जितने निर्मम तरीके से हत्या की गई है उससे लगता है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है और शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।

क्योंकि जहां शव पड़ा था वहां खून नहीं मिला। चेहरे पर जो प्लास्टिक का कट्टा बांधा हुआ था उससे लगता है कि पहचान छिपाने के मकसद से ऐसा किया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले को कई एंगल से देख रही है। यह प्रेम- प्रसंग का भी मामला हो सकता है। वहीं पुलिस क्षेत्र के लापता हुए युवकों की पड़ताल भी कर रही है।


- मोबाइल लोकेशन होगी ट्रैस
ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू कर दी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ में जहां पर शव मिला है उसके आसपास क्षेत्र से मोबाइल डंप भी उठाए जाएंगे ताकि किसी तरह का सुराग हाथ लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed