फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   arrpemt to murder on sarpanch

छुड़ानी के सरपंच पर जानलेवा हमला

Sun, 28 May 2017 12:20 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Sun, 28 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव छुड़ानी में शनिवार की शाम अपने घर में बैठे सरपंच पर कार सवार बदमाशों ने कई फायर करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि बदमाशों द्वारा किए फायरों से सरपंच बच गया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव छुड़ानी के सरपंच सत्यवान उर्फ सत्ते शनिवार की शाम अपने घर की बैठक में कुछ साथियों के साथ बैठा था। जब सभी आपस में बातचीत कर रहे थे तो बैठक के बाहर एक क्रेटा गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार तीन-चार युवकों ने सरपंच को निशाना बनाकर चार-पांच फायर किए। गनीमत रही की गोलियां दीवार पर लगी और जानलेवा हमले में सरपंच और अन्य लोग बच गए। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग एकत्र हो गए तो बदमाश युवक मौका पाकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

थाना सदर एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि सरपंच पर हमले की सूचना मिलते ही टीम के साथ गांव में पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सरपंच और अन्य लोगों से हमलावरों की पहचान के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द हमलावारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed