फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरीशुदा बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपियों ने किया पांच वारदातों का खुलासा

चोरीशुदा बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपियों ने किया पांच वारदातों का खुलासा

Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरीशुदा बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपियों ने किया पांच वारदातों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में चोरी की पांच अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि मुख्य सिपाही विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गांव कोट व बाजितपुर के बस अड्डा के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पूछताछ में पहचान कपिल पुत्र नरेश तथा इंद्रजीत उर्फ तरुण पुत्र छोटेलाल दोनों निवासी दिल्ली गेट झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर बरामद मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा गया तो आरोपी मोटरसाइकिल के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। जांच करने पर मोटरसाइकिल के आगे पीछे नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं लिखा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल सुनारिया रोड रोहतक से चोरी की थी। इस दौरान आरोपियों ने पांच अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत से थाना शहर झज्जर की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को चार मार्च को सिविल अस्पताल झज्जर के प्रांगण से चोरी हुई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक मार्च 2019 को प्रेम वाटिका झज्जर के सामने परचून की दुकान के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।
2. तीनों आरोपियों ने चार मार्च को सरकारी अस्पताल झज्जर के प्रांगण से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।
3. तीनों ने आठ मार्च 2019 को कच्चा बेरी रोड झज्जर से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. 15 मार्च 2019 को झज्जर गुरुग्राम रोड फ्लाई ओवर के पास चाय की दुकान से पांच हजार रुपये नकद चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. 15 मार्च 2019 को ही शिवाला मंदिर झज्जर तथा महिला अग्रसेन कॉलेज झज्जर के एरिया से दो मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed