{"_id":"5c50ac2dbdec227363550b91","slug":"91548790829-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की गाड़ी ने मारी पांच पलटी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की गाड़ी ने मारी पांच पलटी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बाढड़ा। साइट का निरीक्षण कर कादमा से दादरी लौट रहे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की गाड़ी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दगड़ोली के समीप पलट गई। घटना में एक्सईएन, एसडीई, जेई और चालक घायल हो गए। कादमा पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जहां से चालक को गंभीर चोटों की वजह से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में एक्सईएन को भी छाती, सिर और पैरों पर चोटें आईं हैं। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया गया। बाढड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एसएस दलाल, एसडीई लोकेश डागर, जेई छोटूराम व चालक विनोद सरकारी गाड़ी लेकर साइट का निरीक्षण करने झोझूकलां और कादमा गए थे। उनके साथ रोडवेज जीएम धनराज कुंडू अपनी गाड़ी लेकर गए थे। रोडवेज और पीडब्ल्यूडी टीम ने पहले झोझूकलां में बनने वाले बस स्टैंड के लिए साइट का निरीक्षण किया और इसके बाद कादमा बस स्टैंड की साइट का जायजा लिया। इस दौरान जीएम कादमा बस स्टैंड निर्माण के लिए चयनित साइट पर रुक गए जबकि एक्सईएन अपनी टीम सहित कादमा आईटीआई पहुंचे। करीब साढ़े 12 बजे एक्सईएन वहां से दादरी के लिए रवाना हुए। सिविल अस्पताल पहुंचे जेई छोटूराम ने बताया कि जब वो कादमा-दगड़ोली के बीच पहुंचे तो अचानक एक बाइक सवार ने बिना इंडिकेटर दिए अपनी बाइक सरकारी गाड़ी के सामने लाकर अचानक मोड़ दी। इसके चलते बाइक को बचाने के प्रयास में चालक विनोद ने ब्रेक लगा दिए और इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पांच पलटियां खाकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने रूककर गाड़ी सवार एक्सईएन व उनकी टीम को संभाला। गाड़ी सवार चारों घायलों को उपचार के लिए कादमा पीएचसी ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर जीएम भी कादमा पीएचसी पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से चालक विनोद की गंभीर चोटों को देखकर उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। एक्सईएन एसएस दलाल के सिर व छाती में चोटें लगने के चलते उनका शहर के एक निजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया गया। हादसे में एसडीई लोकेश डागर और जेई छोटूराम को भी चोटें आईं और उनका सिविल अस्पताल में ही उपचार किया गया। वहीं, हादसे का पता लगते ही बाढड़ा थाना पुलिस घायलों के बयान लेने सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।