{"_id":"5c02dfaabdec2220567c879d","slug":"91543692202-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टक्कर मारने और मारपीट करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से टक्कर मारने और मारपीट करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। गांव रानीला निवासी एक युवक ने बाइक से टक्कर मारने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीला निवासी हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि वह अपनी खुद की गाड़ी चलाता है। 29 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे वह अपने घर के सामने गली में अपनी मोटरसाइकिल से सामान उतार रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक अपनी बाइक पर आया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उक्त युवक मौके से जाने लगा तो उसने आवाज भी लगाई, लेकिन अनसुना कर आगे बढ़ गया। उसके बाद वह अपने घर से करीब 50 मीटर दूरी पर गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान तीन लोग वहां आए और उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीच-बचाव करने उसकी मां आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। झगड़े में उसे व उसकी मां को चोटें आईं और परिजन उपचार के लिए उन्हें सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। पुलिस ने हेमंत के बयान पर मनोज, लीलू व संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।