{"_id":"5bc79c10bdec2269757885d8","slug":"91539808272-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छुटने के डिप्रेशन में युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी छुटने के डिप्रेशन में युवक ने लगाया फंदा, मौत
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। नौकरी छूटने से डिप्रेशन में आए युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
मृतक की पहचान आशीष (30) के तौर पर हुई है। मूलत: जोनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी आशीष पिछले कुछ समय से शहर में मांडोठी बाजार के नजदीक किराये के मकान में रह रहा था। बताते हैं कि वह मेरिना फैक्टरी में काम करता था। दो महीने पहले उसकी नौकरी किसी कारण से छूट गई। इसके बाद से वह तनाव में था। रात को उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों ने देखा तो उसे संभाला। इसके बाद उसे अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। बुधवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। जांच अधिकारी एएसआई अश्विनी ने कहा कि परिजनों के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।