फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दरौनेश हत्याकांड: घटनास्थल से 150 फुट आगे झाड़ियों में छिपा दी थी आरोपी शशि ने कुल्हाड़ी

दरौनेश हत्याकांड: घटनास्थल से 150 फुट आगे झाड़ियों में छिपा दी थी आरोपी शशि ने कुल्हाड़ी

Fri, 28 Sep 2018 08:00 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
दरौनेश हत्याकांड: घटनास्थल से 150 फुट आगे झाड़ियों में छिपा दी थी आरोपी शशि ने कुल्हाड़ी
गांव कलियाणा निवासी दिनेश हत्याकांड के आरोपी शशि ने हत्या के बाद घटनास्थल से करीब 150 फुट दूर कुल्हाड़ी झाड़ियों में छिपा दी थी। वीरवार को सदर थाना पुलिस ने कलियाणा गांव से ही यह कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने कुल्हाड़ी आरोपी की निशानदेही पर बरामद की है। वहीं, तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस शशि को आज दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के कारणों का अभी तक शशि ने पूरा खुलासा नहीं किया है और शुक्रवार दोपहर तक पुलिस उससे यह नहीं उगलवा पाई तो उसे दोबारा से रिमांड पर देने की मांग कोर्ट से की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि कलियाणा निवासी दिनेश की गत रविवार को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड को उसके जिगरी दोस्त शशि ने ही अंजाम दिया था। मृतक के पत्नी बबली के बयान पर सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था और इस मामले के आरोपी शशि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रिमांडवधि के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया था और इसकी पृष्टि सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम ने की थी। आरोपी ने बताया था कि हत्याकांड को उसने शराब के नशे में धुत होकर अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया था कि उसने कुल्हाड़ी मारकर दिनेश की हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो जब आरोपी से कुल्हाड़ी बरामदगी के लिए पुलिस ने पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड के बाद उसने कुल्हाड़ी अपने मामा के गांव में छिपा दी थी। लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ताई से पूछताछ की तो आरोपी ने कुल्हाड़ी कलियाणा गांव में ही छिपाने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस वीरवार दोपहर उसे कलियाणा गांव लेकर गई। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने बताया कि जिस जगह उसने दिनेश की हत्या की थी उससे कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में कुल्हाड़ी छिपाई है। आरोपी की निशानदेही के बाद पुलिस टीम ने कुल्हाड़ी को झाड़ियों से बरामद कर लिया। हालांकि हत्याकांड के कारणों का खुलासा अब तक आरोपी ने नहीं किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल आरोपी ने ये ही बताया है कि शराब के नशे में उसने हत्या की है। थाना प्रभारी जगराम ने भी बताया कि आरोपी ने फिलहाल इससे अधिक कुछ नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और तब तक पुलिस उससे और भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में प्रयोग कुल्हाड़ी हमने बरामद कर ली है। शशि ने जहां दिनेश की हत्या की थी उससे करीब 150 फुट आगे झाड़ियों से हमें कुल्हाड़ी मिली है। आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है और शुक्रवार को उसे रिमांडवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश करेंगें। अगर तब तक उसने खुलासा नहीं किया तो पुलिस कोर्ट से उसका दोबारा रिमांड मांगेंगी।
जगराम सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed