फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिला स्तरीय वॉलीबाल खरआलाड़ी के एकेडमी छोड़ने पर दो कोचों ने बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने गरुरफ्तार कर आरोपियों को भेजा जेल

जिला स्तरीय वॉलीबाल खरआलाड़ी के एकेडमी छोड़ने पर दो कोचों ने बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने गरुरफ्तार कर आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय वॉलीबाल खरआलाड़ी के एकेडमी छोड़ने पर दो कोचों ने बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने गरुरफ्तार कर आरोपियों को भेजा जेल
चरखी दादरी। जिला स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी को धोखे से एकेडमी बुलाकर बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। कुर्सी से बांधकर पीटने की यह घटना 10 जुलाई शाम की है। मकड़ाना निवासी नाबालिग खिलाड़ी के परिजनों ने शुक्रवार को एकेडमी के दो कोचों के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों कोच पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें भिवानी जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों कोच ने बताया साहिल के अलावा अन्य खिलाड़ी भी एकेडमी छोड़कर न चले जाएं, इसका उन्हें डर था।
विज्ञापन

खिलाड़ी के पिता सतीश ने आदमपुर दाढ़ी पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल गांव स्थित एक स्पोर्ट्स एकेडमी में पिछले दो साल से वॉलीबाल की ट्रेनिंग ले रहा था। एकेडमी में खिलाड़ियों को दोनों समय (सुबह-शाम) बुलाया जाता था और यह उसका बेटा एक ही समय एकेडमी में जाना चाहता था। इसके चलते करीब एक माह पहले उसने एकेडमी छोड़ दी थी। फिलहाल वह दादरी शहर में जिम ही कर रहा था। खिलाड़ी के पिता का आरोप है कि गत 10 जुलाई को एकेडमी कोच ने फोन कर उसके बेटे को एकेडमी भेजने की बात कही। खिलाड़ी के पिता ने बताया कि कोच ने उसे कहा कि साहिल को पंजाब में आयोजित स्पर्धा में वो खिलाकर लाएंगे। एकेडमी के कोच ने साहिल को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी साथ लाने को कहा। उसने बताया कि साहिल जब दादरी से लौटा तो उन्होंने उसे एकेडमी भेज दिया। काफी समय बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने एकेडमी से घर वापस आए अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की। इस पर उन्होंने साहिल को बंधक बनाकर पीटने की जानकारी दी। इसके बाद पिता अपने भतीजे को लेकर एकेडमी पहुंचा तो उसके बेटे को कुर्सी से बांधकर जमीन पर लेटा रखा था। खिलाड़ी के पिता का आरोप है कि एकेडमी के दोनों कोच ने डंडों से उसके बेटे से मारपीट भी की और उसके भतीजे ने इसका वीडियो भी मोबाइल में बनाया। इसके बाद उन्होंने साहिल को उनके चुंगल से छुड़ाया और उसे घर लेकर आए। शुक्रवार को सतीश ने इस संबंध में आदमपुर दाढ़ी पुलिस चौकी में शिकायत सौंपी। सतीश ने पुलिस को घटनाक्रम की वीडियो फुटेज भी सौंपी। इस आधार पर पुलिस ने कोच सत्यवान और कुलदीप पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश कर भिवानी जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हमने आरोपी कोच सत्यवान और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेशों पर जेल भेज दिया गया।
पवन कुमार, आदमपुर दाढ़ी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed