{"_id":"5b0c64fd4f1c1ba66e8b506c","slug":"91527538941-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन से झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइटेंशन लाइन से झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ा
Updated Tue, 29 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ा
बहादुरगढ़।
नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के पास पिछले सप्ताह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए व्यक्ति ने चार दिन बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी सुदर्शन ने कहा है कि इन दिनों नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के ऊपर रोड रिपेयरिंग का काम चल रहा है। उसका छोटा भाई राजीव भी उस काम में लगा हुआ था। गत 23 मई को राजीव जब फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था तो वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां से बाद में वे उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। वहां चार दिन जूझने के बाद 27 को उसकी मौत हो गई। सुदर्शन का कहना है कि फ्लाईओवर के पास हाइटेंशन लाइन बिलकुल झुकी हुई है। बिजली निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच करे। उधर, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-