फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड अपराधी सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड अपराधी सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड अपराधी सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सीआईए बहादुरगढ़ की टीम ने एक मोस्ट वांटेड अपराधी समेत तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़ के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सीआईए बहादुरगढ़ की एक टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को अवैध हथियारों और एक रिट्ज गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में सीआईए बहादुरगढ़ की एक टीम गांव निलोठी के जलघर के पास नाकाबंदी पर तैनात थी। इस बीच गांव निलोठी की तरफ से आती दिखाई दी।
विज्ञापन

एक रिट्ज कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने कार को पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी को भगा लिया। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से पीछा किया तो कार में तीन युवक सवार दिखाई दिए। कार चालक ने अपनी गाड़ी को जसौरखेड़ी के पास निर्माणाधीन केएमपी हाइवे पुल के पास कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दिया और अपनी गाड़ी को रोक कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पुलिस को पीछा करते देख भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। लेकिन पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद तीनो युवकों को हथियारों सहित काबू कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम मोनू उर्फ भोली निवासी गांव जसौर खेड़ी (जिला झज्जर), लोकेश उर्फ भांजा निवासी गांव फाजिलपुर (जिला सोनीपत) और सचिन उर्फ कालू पुत्र रामचंद्र निवासी गांव इस्माइला (जिला रोहतक) बतलाए। आरोपियों की मौके पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की रिट्ज कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तीनों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।


आज अदालत में पेश करेंगे
इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि आरोपी मोनू उर्फ भोली निवासी जसौर खेड़ी अनेक संगीन वारदात कर चुका है। वह झज्जर जिला पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड अपराधी है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन बदमाशों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

- पकड़े गए बदमाशों से दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed