फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बंद मकान से 20 हजार की नकदी और गहने चोरी

बंद मकान से 20 हजार की नकदी और गहने चोरी

Mon, 25 Feb 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान से 20 हजार की नकदी और गहने चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। झोझूकलां में दो माह से बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से 20 हजार की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। मकान मालिक महिला जब घर लौटी तो उसे चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत झोझूकलां पुलिस चौकी में सौंपी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी भतेरी देवी ने बताया कि दो माह पहले वह अपनी बेटी सुशीला के पास सिंघानी गांव गई थी। जाने से पहले उसने सभी कमरों व मकान के मुख्य गेट को ठीक ढंग से बंद किया था। अब जब वह घर पहुंची तो कमरे में रखी संदूकों के ताले टूटे मिले। अनहोनी के अंदेशा पर जब उसने सामान की जांच की तो उसे सोने व चांदी के गहनों सहित 20 हजार की नकदी चोरी मिली। पीड़िता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से एक सोने की चैन, तीन सोने की अंगुठी, तीन जोड़ी झुमकी, चांदी की तागड़ी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने का ढोल व नकदी निकाल ले गया। इसके बाद उसने मामले की सूचना झोझूकलां पुलिस चौकी में दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed