{"_id":"5c5f2c66bdec222be73588e2","slug":"81549741158-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े बुजुर्ग को बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर, पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर खड़े बुजुर्ग को बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर, पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बलाली अड्डे पर वाहन की प्रतीक्षा कर रहे एक बुजुर्ग को बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। घटना में घायल बुजुर्ग ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। झोझूकलां पुलिस चौकी से जांच अधिकारी ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में बलाली निवासी राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने पिता होशियार सिंह के साथ दादरी आने के लिए गांव के अड्डे पर पहुंचा था। इस दौरान बस का इंतजार करते वह एक दुकान में चला गया जबकि उसका पिता सड़क किनारे ही खड़ा था। मृतक के बेटे ने बताया कि इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर वहां आई और सीधे उसके पिता को टक्कर मार दी। घटना में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी चालक वहां से फरार हो गया। राजेश ने बताया कि इसके बाद वह अपने पिता को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां घायल होशियार सिंह ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर झोझूकलां चौकी से पुलिस कर्मी पीजीआई पहुंचा और मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में कैंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।