{"_id":"5c573888bdec224c8b1af620","slug":"81549219976-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों से चार पिस्तौल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों से चार पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। स्पेशल शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग गांवों से बालंद गांव निवासी दो युवकों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को चार पिस्तौल बरामद हुई हैं। इनके खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन दोनों पर खेड़ी बत्तर गांव में आयोजित शादी समारोह में युवक को गोली मारने का केस भी 28 जनवरी को दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया और आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़े गई आरोपियों की पहचान हरिओम उर्फ भोला व संदीप उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में शनिवार शाम स्पेशल शाखा प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। मुखबिरों ने बताया कि रावलधी व चांग रोड गांव में दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहे हैं और इनके पास हथियार होने की संभावना है। अगर समय रहते दबिश दी जाए तो दोनों आरोपियों को काबू किया जा सकता है। इस आधार पर स्टाफ की दो टीमें गठित की गई। एक टीम मुख्य सिपाही नरेंद्र के नेतृत्व में तो दूसरी एएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई। मुख्य सिपाही नरेंद्र कुमार की टीम गांव रावलधी अड्डे के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक के पास पहुंची तो उसने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 32 और 12 बोर के दो देशी पिस्टल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप उर्फ बंटी वासी बालंद बताया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सदर थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
वहीं, एएसआई सतीश कुमार ने अपनी टीम सहित गांव चांगरोड में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां सदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से भी दो अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम हरिओम उर्फ भोला वासी बालंद बताया और उसके पास से 315 ओर और 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके खिलाफ भी सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह दोनों आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कंधे पर लगी थी नीमड़ी निवासी प्रदीप को गोली
गत 27 जनवरी की रात खेड़ी बत्तर गांव में आयोजित शादी समारोह में नीमड़ी निवासी प्रदीप को गोली मारी थी। पुलिस ने घायल के भाई संदीप के बयान पर बालंद निवासी बंटी व संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े युवक खेड़ी बत्तर गोली कांड में भी शामिल थे। पुलिस दोनों से आगामी पूछताछ कर रही है।
दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस को चार अवैध पिस्टल बरामद हुई है। आरोपियों ने खेड़ी बत्तर गांव में नीमड़ी निवासी प्रदीप पर गोली भी चलाई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
नरेंद्र कुमार, मुख्य सिपाही, स्पेशल स्टाफ