फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लैबारेट्री से एमटीपी व नशीली दवाईयां बरामद, टीम ने किया सील

लैबारेट्री से एमटीपी व नशीली दवाईयां बरामद, टीम ने किया सील

Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
लैबारेट्री से एमटीपी व नशीली दवाईयां बरामद, टीम ने किया सील

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिग़ के नजदीक चल रही शिवम डायग्नोस्टिक लैब में गर्भपात की दवा का करोबार फल-फूल रहा था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापामारी के दौरान यह खुलासा हुआ। बहादुरगढ़ व छुछकवास में छापामारी किए जाने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेरी की शिवम डायग्नोस्टिक लैब पर छापा मारकर वहां से गर्भपात में प्रयोग की जाने वाली दो किट व भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाईयां व नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। उसके बाद प्रतिबंधित सभी चीजों को काबू करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले में लैबोरेटरी संचालक गांव बिरधाना निवासी मनोज पुत्र कदम सिंह को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसकी लैबोरेटरी को भी सील कर दिया।

800 रुपये में एमटीपी किट का सौदा
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बेरी की शिवम लैबोरेटरी में गर्भपात करने के साथ-साथ यहां गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग जांच भी की जाती है। जिस पर टीम ने डिकॉय पेशेंट तैयार कर दुकान पर दो दिन पहले भेजा था। 800 रुपये में किट का सौदा होने के बाद संचालक ने एका-एक महिला को पति को साथ लाने के लिए कहा। महिला शनिवार को पति को साथ लेकर पहुंची तो संचालक ने महिला को दवाई के पते पर निशान लगाकर दिया तो टीम ने छापा मारकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


कार से मिली एमटीपी किट
टीम ने सेंटर के नजदीक खड़ी कार से एमटीपी किट और सेंटर से नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद किया है। सेंटर की जांच करने पर वहां से भी हजारों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक के खिलाफ एमटीपी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाकर उसे सील कर दिया है। आरोपी संचालक मनोज दहिया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में तीन सफल रेड
सीएमओ डाक्टर रणदीप पूनिया की पोस्टिंग जिस भी जिले में होती हैं, वहां पर डाक्टर पूनिया अपने काम करने के तरीके की वजह से चर्चा में रहते हैं। इससे पहले डाक्टर पूनिया भिवानी, रेवाड़ी और कैथल में रहे तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई बड़ी छापामारी की। अब तीन दिन से जिले में बहादुरगढ़, छुछकवास और बेरी में गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। अभी दो माह पहले ही डाक्टर पूनिया ने झज्जर में कार्यभार संभाला है।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी की शिवम डायग्नोस्टिक पर एमटीपी किट बेची जा रही है। इस पर प्लानिंग के साथ महिला को दो दिन पहले भेजा था लेकिन संचालक ने पति को साथ लाने के लिए कह कर भेज दिया आज फिर फर्जी कस्टमर बनाकर सेंटर पर रेड कर दी। जहां से 2 एमटीपी किट बरामद हुईं और भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिलीं हैं। जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। सेंटर को सील कर दिया गया है।

- डॉ. रणदीप पूनिया, सीएमओ, झज्जर

बेरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिवम डायग्नोस्टिक लैब के संचालक के खिलाफ शिकायत दी गई है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- मुकेश कुमार, प्रभारी, बेरी शहर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed