फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क पर लड़ रहे सांडों ने नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी की बाइक को मारी टक्कर, मौत

सड़क पर लड़ रहे सांडों ने नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी की बाइक को मारी टक्कर, मौत

Fri, 16 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लड़ रहे सांडों ने नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी की बाइक को मारी टक्कर, मौत
सड़क पर लड़ रहे सांडों ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बौंद कलां के समीप बुधवार शाम सड़क पर लड़ रहे सांडों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड नगर परिषद कर्मचारी की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सैनी मोहल्ला निवासी चंद्र सिंह के रूप में हुई है। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की आदर्श धर्मशाला के समीप सैनी मौहल्ला निवासी चंद्र सिंह (68) नगर परिषद से लिपिक के पद से रिटायर्ड था। बुधवार को वह बाइक पर गांव बौंद कलां में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। शाम के समय चरखी दादरी अपने घर लौटते समय बौंद कलां से थोड़ी दूर सड़क पर आपस में लड़ रहे सांड़ों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चंद्र सिंह सड़क पर ेिगर गया। इससे उसके सिर में गहरी चोटें आई। गंभीर हालत में उसे समीप ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत होने की वजह से पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। बौंद पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे में मौत होने संबंधी कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मौके पूर्व एसएमओ डॉ. उमेद सिंह, पूर्व डीईओ जंगजीत साहू, खो-खो संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजपाल फौगाट, केएन स्कूल निदेशक प्रीतम सिंह, फायर ऑफिसर ताराचंद, वासुदेव आनंद, पार्षद बक्शी सैनी, कांग्रेसी नेता अजीत फौगाट, विजय फौगाट, राजेंद्र सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed