{"_id":"5c8800cfbdec2239135eacd8","slug":"71552416975-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के अलावा साथ लगते प्रतिष्ठानों की भी आरोपियों ने की रैकी, सबूत न मिले इसके लिए काटे कैमरों के कनेक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम के अलावा साथ लगते प्रतिष्ठानों की भी आरोपियों ने की रैकी, सबूत न मिले इसके लिए काटे कैमरों के कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। सोमवार रात एक साथ चार एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। जिले में अब तक का यह सबसे बड़ा एटीएम चोरी का प्रयास है। इससे पहले एक या दो एटीएम में एकसाथ चोरी के प्रयास के ही मामले सामने आए हैं। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि चोरों ने वारदात से पहले सभी एटीएम की अच्छी तरह रेकी की थी। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा के मेन गेट पर लगे कैमरे की तार काटने के बाद ही चोरों की स्कोर्पियो गाड़ी से एक युवक ने एटीएम के कैमरे की तार काट दी। इसके बाद कैमरा भी तोड़ दिया। बैंक के ठीक सामने स्थित एक फर्नीचर शॉप पर भी दो कैमरे लगे थे जिनके गिरोह ने कनेक्शन काट दिए। पीएनबी एटीएम को उखाड़ने के लिए चोरों ने गेट का शीशा भी तोड़ा, ताकि रस्सियों के सहारे मशीन को बाहर खींच सके। यूको बैंक में एंट्री लेने से पहले चोरों ने साथ लगते कैनरा बैंक के एटीएम के बाहर लगे कैमरे का मुंह घुमा दिया। इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि गिरोह ने पहले ही जानकारी जुटाई थी। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में कैमरों के कनेक्शन काटने से पहले आरोपियों की कुछ गतिविधियां कैद हुई हैं लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। सभी जगह चोर एटीएम से कुछ दूर पहले ही गाड़ी की लाइट बंद कर पहुंचे।
सिटी पुलिस थाने से 100 मीटर दूर है यूको बैंक का एटीएम
चोरों ने वारदात को रात साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे के बीच अंजाम दिया। यूको बैंक के जिस एटीएम से चोरों ने साढ़े छह लाख का कैश निकाला तथा कैनरा बैंक का क्षतिग्रस्त किया एटीएम सिटी पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूर है जबकि शहर के बस स्टैंड रोड पर पीएनबी और पुराना झज्जर रोड स्थित यूनाइटेड बैंक का एटीएम है। सभी एटीएम प्रमुख थानों पर होने के बावजूद तीन घंटे तक पुलिस को किसी भी वारदात की भनक नहीं लगी। इससे पुलिस राइडर और गश्त पर भी सवाल खड़े होते हैं।
रोज गार्डन के सामने पीएनबी बैंक का एटीएम है। यह एटीएम सड़क से करीब 20 मीटर अंदर मार्केट में बना है। चोरों ने इस मशीन को रस्सी से बांधकर उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी एटीएम केबिन से दूर रहने के चलते उतना जोर नहीं लग पाया कि मशीन उखड़ जाए। नाकामयाब रहने पर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
रात करीब 12.55 पर बदमाश पुराना झज्जर रोड स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया पर पहुंचे। बैंक शाखा के बगल में ही एटीएम केबिन है और इसमें एंट्री लेने से पहले बदमाशों ने ब्रांच के बाहर लगे सीसीटीवी की वायर काट दी। इसके बाद गैस कटर के जरिये एटीएम मशीन को काटकर 8.53 लाख का कैश निकाले। सिटी थाने के समीप बनी म्यूनिसिपल मार्केट में यूको बैंक शाखा और इसके बगल में ही एटीएम है। चोर रात 2 बजकर 28 मिनट पर एटीएम के सामने पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल कर अंदर एंट्री ली। गैस कटर के जरिये मशीन काटकर कैश-ट्रे निकाली और इसके बाद सुबूत मिटाने की नीयत से मशीन को आग लगा दी।
यूको बैंक के साथ ही कैनरा बैंक शाखा भी है। इस शाखा का एटीएम भी यही हैं। बदमाशों ने कैनरा बैंक एटीएम मशीन से तो छेड़छाड़ नहीं की लेकिन इसके बाहर लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर गए। बताया जा रहा है कि कैनरा बैंक एटीएम में भी कैश था जोकि चोरी होने से बच गया। यहां कैमरेे टूटे मिले।
दादरी स्थित बैंक शाखा पर जो वारदात हुई है इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। पहले जो गार्ड संबंधी डिमांड आई थी उसे भी वरिष्ठ अफसरों के सामने रख चुका हूं। जल्द ही दादरी शाखा पर गार्ड तैनात कर देंगे।
नित्यानंद झा, चीफ मैनेजर, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया