फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बुपनियां में चार हमलावरों ने कार में सवार युवक पर दागी चार गोली, मौत 21-31-10

बुपनियां में चार हमलावरों ने कार में सवार युवक पर दागी चार गोली, मौत 21-31-10

Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बुपनियां में चार हमलावरों ने कार में सवार युवक पर दागी चार गोली, मौत 21-31-10
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। गांव बुपनियां में रविवार की शाम गाड़ी में सवार होकर आए चार हमलावरों ने घर में एक युवक को गोलियां मारकर हत्या कर दी। बता दें कि युवक घर के अंदर बने गैरेज में गाड़ी को पार्क कर रहा था उसी दौरान हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दीं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, फिलहाल हत्यारों व हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर ही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
मृतक की पहचान अजय (22) निवासी बुपनियां के तौर पर हुई है। दरअसल, रविवार को अजय अपनी मां जानकी के साथ कहीं गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे वे घर लौटे। अजय ने घर के गेट के बाहर अपनी मां को उतार दिया और गाड़ी गैरेज में खड़ी करने लगा। जब उसने गाड़ी गैरेज में खड़ी की तो इसी दौरान चार हमलावर भीतर घुस गए और ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी। भागते वक्त भी हमलावरों ने हवाई फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन तुरंत दौड़े। उन्होंने खून से लथपथ अजय को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। अजय के शरीर में चार गोलियां लगी थी। दो बाजू और बाकी पेट में लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। हमलावर को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई थी, परिजनों के बयान भी लिए गए। देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया था। वहीं, अजय की हत्या किसने की और किन कारणों से की, यह सवाल बना हुआ है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। अजय की किसी के साथ दुश्मनी तो नहीं थी, इस बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन


क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए थे। बदमाश पहले से ही आए हुए थे और मौके की ताक में थे। गाड़ी घर से दूर अंधेरे में खड़ी की थी। जब अजय गैरेज की तरफ गया तो पैदल ही पीछे हो लिए। हालांकि अजय हमलावरों को देखकर खतरा भांप गया था। उसने भागने के लिए गाड़ी पीछे भी करनी चाही थी। इस दौरान गैरेज की दीवार भी गाड़ी से टकराकर गिर गई। नहीं निकल पाया तो हमलावरों ने गोलियां बरसा दी। ...............
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझाया जाएगा।
-जोरा सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी, बादली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed