फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प़ले चाचा-भतीजे को वरना सवारों ने मारी बीयर की बोतल, फिर घर से 100 मीटर पहले फायर कर मचाई दहशत

प़ले चाचा-भतीजे को वरना सवारों ने मारी बीयर की बोतल, फिर घर से 100 मीटर पहले फायर कर मचाई दहशत

Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प़ले चाचा-भतीजे को वरना सवारों ने मारी बीयर की बोतल, फिर घर से 100 मीटर पहले फायर कर मचाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। कार सवार चार युवकों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पहले बीयर की बोतल फेंककर मारी। इसके बाद उनके घर से 100 मीटर पहले हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। बीयर की बोतल लगने से बाइक सवार नगर निगम नजफगढ़ का कर्मचारी (सीएफडब्ल्यू) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो ग्रामीणों की पिटाई से हमलावर पक्ष के दो युवक भी घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर इमलोटा चौकी पुलिस के अलावा सदर थाना व सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक खोल और आरोपियों की गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार नामजद युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सरूपगढ़ निवासी अनिल ने बताया कि बुधवार को वह अपने चाचा सतपाल को लेने इमलोटा बस अड्डा गया था। अनिल के अनुसार उसका चाचा नजफगढ़ नगर निगम का रेगुलर कर्मचारी है। वह उसे बाइक पर बैठाकर गांव आने के लिए चला था। कुछ दूर चलते ही एक कार ने उन्हें ओवरटेक किया। उनसे थोड़ा आगे चलकर चालक ने गाड़ी रोक ली। जब वे गाड़ी के पास पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। अनिल ने बताया कि जब वे गाड़ी को ओवरटेक करने लगे तो एक युवक ने बीयर की बोतल उनकी ओर फेंक दी। बोतल उसके चाचा सतपाल के कंधे पर लगी। इसके बाद उसने बाइक बढ़ा ली और कट मारकर अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि उसके परिजन जब बाहर निकले तो कार सवार सांतौर निवासी चारों युवक उन्हें मिल गए। इस दौरान उक्त युवकों ने भी अपनी गाड़ी रोक ली। दहशत फैलाने के मकसद से उन्होंने हवाई फायर भी किया। इससे गली में लोग बाहर आ गए। अनिल ने बताया कि गनीमत रही कि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक धरा गया जबकि उसके तीन साथी गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहे। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो दो हमलावर पिटाई के दौरान घायल भी हुए और उनका अस्पताल में उपचार कराया गया। अनिल ने बताया कि सरूपगढ़-सांतौर शराब ठेके पर करीब पांच-छह साल पहले उसके चाचा सतीश की भी हत्या की गई थी। अनिल ने बताया कि फायरिंग से परिवार दहशत में आ गया। उसने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने इमलोटा पुलिस चौकी में फोन किया। सूचना देने के 10-15 मिनट बाद ही चौक से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके करीब आधा घंटा बाद सदर थाना प्रभारी व सीआईए टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


315 बोर की पिस्तौल से की थी फायरिंग, एक खोल बरामद
सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो मौके से एक खोल बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गोली 315 बोर की पिस्तौल से चलाई गई थी। पुलिस को मौके पर हमलावरों की गाड़ी भी मिली, जिसे इमलोटा चौकी प्रभारी ने अपने कब्जे में ले लिया। पिछले कुछ दिनों में सरूपगढ़-सांतौर गांव में फायरिंग का यह दूसरा मामला है। करीब दो माह पहले भी शराब ठेक पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस वारदात के तार झज्जर जिले से जुड़े मिले थे। फिलहाल उस हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वीरवार शाम गांव में फायरिंग की दूसरी वारदात हो गई।


पुलिस ने इस संबंध में सांतौर निवासी बबलू पुत्र फते सिंह, बबलू पुत्र कंवर सिंह, रवि पुत्र सूरजभान और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर एक खोल भी मौके से बरामद किया है। हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ जबकि मारपीट के दौरान दो हमलावर भी घायल हुए हैं। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। - जगराम, इंस्पेक्टर एवं सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed