{"_id":"5bc2580bbdec2269594159d9","slug":"71539463179-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी, जांच व नाम वापसी आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी, जांच व नाम वापसी आज
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झज्जर में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को उन विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकित प्रत्याशियों के विरुद्ध यदि किसी विद्यार्थी को कोई एतराज हो तो 13 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक लिखित रूप में समस्त दस्तावेजों के साथ चुनाव अधिकारी डॉ. एसजेडएच नकवी द्वारा आपत्तियां भी मांगी गई थी लेकिन किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं की गई। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी कॉलेज खुला रहेगा और दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य होगा और दोपहर दो बजे उन उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी, जिनके नामांकन रद्द किये गए और जिनके नामांकन वैध तथा पाए गए। इसके बाद रविवार को ही शाम साढ़े चार बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची कल शाम पांच बजे जारी की जाएगी। चुनाव 17 अक्तूबर को होगा।
इन उम्मीदवारों के बीच चुनाव की संभावना
बीए प्रथम वर्ष में रविना और रोबिन सिंह, बीए द्वितीय वर्ष में प्रेमदत्त, मनीषा और मुनीश कुमार, बीकॉम प्रथम वर्ष में तरूण, सचिन कुमार और शीतल, बीबीए तृतीय वर्ष में सुनील और रितु, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में तन्नु, साहिल और राहुल, बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष में अखिल और शिवन डबास, एमए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष में मनीष और रचना सहित कुल 07 कक्षाओं के उम्मीदावारों में चुनाव की संभावना है।
इन उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना
बीए तृतीय वर्ष में रोहन छिक्कारा, बीए द्वितीय वर्ष इतिहास आनर्स में सोनिया, बीकॉम द्वितीय वर्ष में काजल, बीकॉम तृतीय वर्ष में दीपक, बीबीए प्रथम वर्ष में विवेक, बीबीए द्वितीय वर्ष में जितेेंद्र, बीएससी द्वितीय नॉन मेडिकल में मोनिया, बीएससी तृतीय वर्ष नॉन मेडिकल में मीनू, बीएससी द्वितीय वर्ष मेडिकल में विनोद, बीएससी प्रथम वर्ष कंप्यूटर विज्ञान में मोहित, बीएससी द्वितीय वर्ष कंप्यूटर विज्ञान में शीतल, एमए हिन्दी प्रथम वर्ष में सुषमा, एमए हिन्दी द्वितीय वर्ष में दीपक कुमार, एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष में केतन, एमकॉम प्रथम वर्ष में अनु तथा एमकॉम द्वितीय वर्ष में कन्हैया, एमएससी गणित प्रथम वर्ष में अंकित, एमएससी प्रथम वर्ष कंप्यूटर विज्ञान में पवन और पीजीडीजेएमसी में ललित सहित कुल 19 कक्षाओं के उम्मीदवारों के नामांकन यदि वैध हुए तो इनका निर्विरोध चुनाव होगा।