फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गली में टहल रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

गली में टहल रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

Tue, 21 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गली में टहल रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव कुलासी में बीती रात टहलने के लिए निकले एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चला दी। हमला करने के बाद दोनों युवक अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। वहीं घायल युवक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कुलासी का निवासी मंजीत ड्राइवरी करता है। बताते हैं कि रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला। जब गांव में प्राथमिक पाठशाला के पास पहुंचा तो वहां बाइक सवार दो युवक आ गए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उनमें से एक युवक ने निशाना साध कर मंजीत पर गोली चला दी। गोली उसकी बाजू पर लगी। इसके बाद हमलावरों ने एक और फायर किया, इस बार गोली नहीं लगी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा। उक्त हमलावरों में से गोली चलाने वाला युवक जसोरखेड़ी की तरफ भाग गया, जबकि बाइक लेकर दूसरा युवक कानोन्दा की तरफ फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में मंजीत अपने घर पहुंचा। फिर परिजनों ने उसे बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे पीजीआई रोहतक में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंजीत पर गोली किसने और किस वजह से चलाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस को दिए बयान में मंजीत ने कहा है कि उनकी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही वो हमलावरों को जानता है। सोमवार को सदर थाना पुलिस गांव में पूछताछ के लिए भी गई, मगर कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले के जांच अधिकारी रमेश का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed