फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फंदा लगाने से युवक की मौत

फंदा लगाने से युवक की मौत

Sat, 09 Feb 2019 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाने से युवक की मौत
बहादुरगढ़। ओमैक्स निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान मयंक (31) के रूप में हुई है। वीरवार की शाम मयंक ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने मयंक को संभाला। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक मयंक अविवाहित था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मयंक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप पर परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा, असली कारण क्या हैं ये तो जांच पूरी होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed