{"_id":"5aea09a04f1c1bb56a8b74e0","slug":"71525287328-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांव के पशुपालकों की छह भैंस चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार गांव के पशुपालकों की छह भैंस चोरी, केस दर्ज
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चार गांव के पशुपालकों की छह भैंस चोरी, केस दर्ज
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले में पशु चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन इन मामलों को पुलिस ट्रेस आउट नहीं कर पा रही है। मंगलवार को भी दादरी सदर पुलिस व बाढड़ा थाने में पशु चोरी के चार मामले दर्ज किए गए हैं। चोर मकड़ाना, झोझूकलां, जावा व पिचौपा कलां गांवों से छह भैंस चोरी कर ले गए।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी पशुपालक गजे सिंह ने बताया कि उसने अपनी दो भैंस घर के समीप बांधी थी। सोमवार रात अज्ञात ने भैंसों को चोरी कर ले गया। मंगलवार सुबह जब वह उठा तो भैंस गायब थी। इसके बाद उसने आस-पड़ोस में पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वह मामले की शिकायत दर्ज कराने दादरी सदर थाने पहुंचा।
सदर पुलिस को दी शिकायत में मकड़ाना निवासी बलवान ने बताया कि सोमवार शाम उसके अपनी भैंस मकान के समीप प्लॉट में बांधी थी। रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी आंख खुली तो वह भैंस संभालने के लिए मकान से बाहर निकला। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान उसे भैंस वहां नहीं मिली। मंगलवार शाम उसने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंपी। गांव जावा में भी भैंस चोरी का एक मामला सामने आया। पीड़ित पशु पालक कृष्ण ने बताया कि अज्ञात उसकी एक भैंस चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में पिचौपा कलां निवासी जगदीश ने बताया कि अज्ञात ने उसकी दो भैंस चोरी कर ली। जिला पुलिस ने पीड़ित पशु पालकों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पशु पालकों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता