{"_id":"5a78beec4f1c1ba32a8b5dd5","slug":"71517862636-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के मामले में पार्षद फरार, बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले के मामले में पार्षद फरार, बेटा गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
नजफगढ़ रोड स्थित एक पार्टी लॉन के बाहर व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी पार्षद फरार है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नजफगढ़ रोड स्थित वाटिका में तीन फरवरी की रात दयानंद नगर निवासी एक युवक का विवाह समारोह चल रहा था। इस बीच शहर के एक वार्ड पार्षद अलबेल व उसके बेटे प्रमोद का उनके ही पैतृक गांव के सुरेंद्र के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में गोली चल गई। सुरेंद्र को एक गोली पेट में और दूसरी सीने में लगी। जानलेवा हमले के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। घायल के भाई देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड 21 के पार्षद अलबेल पहलवान व उसके बेटे प्रमोद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
- बेटा गिरफ्तार, पिता की तलाश
इस मामले में पुलिस ने रविवार की देर शाम आरोपी प्रमोद को शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल, लाइसेंस व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि प्रमोद को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।