फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर में डकैती

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर में डकैती

Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर में डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सेक्टर-9 निवासी दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के घर बृहस्पतिवार की सुबह नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली। बदमाश नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। इस वारदात से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई है।
मूलत: भिवानी के गांव निमाणा कलां के निवासी अनिल कु मार दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग शास्त्री नगर थाने में है और वह अपने परिवार सहित बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए में किराये के मकान में रहते हैं। बीती रात ड्यूटी से आने के बाद वह परिवार के साथ सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने चार बजे कुछ बदमाश नीचे दरवाजों की जाली-कुंडी तोड़कर मकान में घुस गए। नीचे मकान मालिक सो रहे थे। अनिल ने बताया कि जैसे ही बदमाश पहुुंचे तो अनिल व अन्य परिजनों की आंख खुल गई। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने हथियार तान दिए और माल निकालने को कहा। अनिल का कहना है कि चार बदमाश घर में थे और चार-पांच बदमाश नीचे खड़े थे। बदमाशों पर चाकू और देसी कट्टे थे। बदमाशों ने अल्मारी से सोने-चांदी के आभूषण व करीब 30 हजार रुपये निकालकर बैग में डाल लिए। जाते-जाते स्कूटी, गाड़ी की चाबी व पर्स भी ले गए और बाहर से कुंडी लगा गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी भगतराम, एसएचओ प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी दलबीर सिंह, सीआईए इंचार्ज सहित कई पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को समझा चोटी काटने वाले
अनिल ने बताया कि बहादुरगढ़ की डीआईजी कॉलोनी और गांव गंगड़वा में चोटी काटने की घटनाएं हुई हैं। वे दोनों ही घटना पुलिस वालों के घर पर र्हुइं। जब सुबह बदमाश घर में घुसे, तो उन्होेंने सोचा चोटी काटने आए हैं। उनके हथियार निकालने पर उनके इरादों का पता चला।

हो सकते हैं जानकार
नकाबपोश बदमाशों ने यह वारदात लगभग 20 मिनट में अंजाम दी। पुलिस का मानना है कि इस वारदात के पीछे किसी जानकार का भी हाथ माना जा रहा है। बताते हैं कि बदमाश वारदात के दौरान नाम लेकर बोल रहे थे। उन्हें पता था कि नीचे कौन परिवार रह रहा है और ऊपर कौन।


वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल डंप्स के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करके यह वारदात सुलझा ली जाएगी।
- प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर शहर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed