फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जितेंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

जितेंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Jun 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
जितेंद्र हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीनों मर्डर की जांच करेगी प्रदेश अपराध शाखा, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भयभीत है पीड़ित पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव भागवी जितेंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी करने व गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार को एसपी से मिले। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के जरिए एसपी को अपनी मांगों से अवगत करवाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा इस संबंध में ठोस कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं, गांव भागवी में अब तक हुई तीन हत्याओं की जांच जिला प्रशासन ने परिजनों की मांग पर प्रदेश अपराध शाखा को सौंप रखी है।

भागवी गांव के ग्रामीणों ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 22 मई को गांव भागवी निवासी जितेंद्र की कुछ लोगों ने कन्हेटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सदर पुलिस में हत्या का मामला दर्ज है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गैंगवार के चलते गांव में दो हत्याएं की जा चुकी हैं लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इन ग्रामीणों ने डीसी को अवगत कराया कि हत्याकांड के आरोपी सरेआम घूम रहे हैं तथा गांव में दहशत फैला रहे हैं। ग्रामीण खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सतबीर,राजेंद्र, संजय,राजबीर सिंह, काले,राजेश, कुलदीप, रणधीर,दलबीर, राज सिंह, विजय, सतबीर, रमेश, सुरेंद्र, वेदप्रकाश, प्रताप सिंह, सुखवीर, रिसाल सिंह, अनिल, धर्मबीर सिंह आदि शामिल थे। वहीं, एसपी सुनील दलाल ने बताया कि मामले की जांच प्रदेश अपराध शाखा की टीम को हम सौंप चुके है। आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर पीड़ित पक्ष से पूछताछ यही टीम करेगी। प्रशासन गांव में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध जल्द से जल्द करेगा।
विज्ञापन

फोटो 18
एसपी से मिलने पहुंचे गांव भागवी के ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed