फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुबह घूमने निकली महिला की कार की टक्कर से मौत

सुबह घूमने निकली महिला की कार की टक्कर से मौत

Mon, 22 Apr 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुबह घूमने निकली महिला की कार की टक्कर से मौत
झज्जर। महराना गांव के बाईपास के पास सुबह घूमने के लिए निकली महिला को कार ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को अधिकारियों से मिलने की बात कहकर जाम खुलवा दिया। करीब आधे घंटे तक लगाए गए जाम के कारण घटना स्थल पर सड़के के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार महराना गांव निवासी सरबती पत्नी दया किशन रविवार की सुबह करीब छह बजे घूमने के लिए गई हुई थी तो उस समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाए ताकि वाहनों की स्पीड कम हो सके और हादसों में कमी आए। पुलिस ने ग्रामीणों को अधिकारियों से मिलने की बात कही। उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed