फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अचीना रोड पर डिजायर सवारों ने पिस्तौल तान युवक से छीनी बाइक, असावरी रोड पर स्टोन क्रशर संचालकों को स्विफ्ट सवारों ने पीटा

अचीना रोड पर डिजायर सवारों ने पिस्तौल तान युवक से छीनी बाइक, असावरी रोड पर स्टोन क्रशर संचालकों को स्विफ्ट सवारों ने पीटा

Sat, 23 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
अचीना रोड पर डिजायर सवारों ने पिस्तौल तान युवक से छीनी बाइक, असावरी रोड पर स्टोन क्रशर संचालकों को स्विफ्ट सवारों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव अचीना निवासी युवक से गन प्वाइंट पर डिजायर सवार बदमाशों ने प्लसर बाइक छीन ली। बाइक छीनने के बाद आरोपी बास गांव की तरफ फरार हो गए और वो पत्ता पूछने के बहाने युवक के पास पहुंचे थे। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाने में दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अचीना निवासी नवीन ने बताया कि फाग पर वह गांव बास निवासी एक दोस्त के पास प्लसर बाइक पर सवार होकर गया था। नवीन ने बताया कि साढ़े छह बजे वह बास से अचीना आने के लिए चला था। छी बजकर 40 मिनट पर जब नहर के समीप पहुंचा तो पानी पीने के लिए रुक गया। इसी दौरान रानीला की तरफ से आई एक डिजायर कार उससे करीब 30 कदम दूर रुक गई। नवीन ने बताया कि कार में से एक युवक उतरा और उसके पास आकर बास गांव का पता पूछा। नवीन ने बताया कि वह उक्त युवक का रास्ता बता ही रहा था कि इसी दौरान दूसरा युवक भी वहा आ पहुंचा। उक्त दोनों युवकों ने उस की छाती पर पिस्तौल तान दी और बाइक की चाबी मांगने लगे। नवीन ने बताया कि जब उसने चाबी देने से इंकार कर दिया तो उक्त युवकों ने उससे गाली-गलौज की और एक युवक ने उस पर पिस्तौल ताने रखी जबकि दूसरे ने उससे बाइक की चाबी छीन ली। नवीन ने बताया कि इसके बाद आरोपी बास गांव की तरफ फरार हो गए। उनके जाने के बाद वह घर पहुंचा और परिजनों को मामले की घटना की जानकारी दी। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस को सूचित किया गया। नवीन की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवीन ने पुलिस को आरोपियों की कद-काठी और हुलिया भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed