फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुनील को भी खींच ले गई मौत, बारिश के कारण बाइक की बजाए कार में हो गया सवार

सुनील को भी खींच ले गई मौत, बारिश के कारण बाइक की बजाए कार में हो गया सवार

Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुनील को भी खींच ले गई मौत, बारिश के कारण बाइक की बजाए कार में हो गया सवार
झज्जर। रईया गांव में हुए हादसे में शामिल पांचवें मृतक सुनील को भी मौत खींच ले गई। सुनील अपने दोस्त वीरेंद्र की भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव से बाइक पर गया था। वापस लौटते समय वीरेंद्र की कार में दिल्ली से झज्जर तक के लिए वीरेंद्र के भाई महेंद्र का परिवार बैठ गया। सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण वीरेंद्र ने कार अपने भाई महेंद्र को सौंप दी व खुद अपने दोस्त सुनील की बाइक पर झज्जर तक आया। जहां पर सभी ने महेंद्र के किला कॉलोनी स्थित मकान पर एक साथ चाय पी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। महेंद्र का परिवार झज्जर में अपने घर कार से उतर गया तो कार में केवल चार सदस्य बच गए थे। बारिश शुरू होने के कारण वीरेंद्र ने सुनील को बाइक की बजाये गांव तक कार में चलने को कहा। जिस पर सुनील इनके साथ कार में सवार हो गया, जो कि कासनी से छह किलोमीटर पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गहरे दोस्त थे वीरेंद्र व सुनील
हादसे में काल का ग्रास बने वीरेंद्र व सुनील में गहरी दोस्ती थी। परिचितों ने बताया कि दोनों साथ पढ़े थे और वर्तमान में भी साथ ही रहते थे। वीरेंद्र की दुकान के लिए सब्जी लाने के लिए भी सुनील उसके साथ सुबह मंडी जाता था। वहीं 20 दिन पूर्व सुनील के बहन के ससुराल लिजवानां में पीलिया देने के लिए भी दोनों साथ ही गए थे। हादसे में दोनों की मौत भी साथ हुई।
विज्ञापन


आठ भाई-बहनों में बड़ा था सुनील
अपने आठ भाई-बहनों में सुनील सबसे बड़ा था। सुनील की छह बहनें हैं तथा एक छोटा भाई, जो कि करीब 11 वर्ष का है। मृतक सुनील की चार बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं उसके पिता छह माह से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में घर पर कमाने वाला एकमात्र सदस्य सुनील ही था, जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed