{"_id":"5a6798b24f1c1b93268b60d2","slug":"61516738738-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरी हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव, आरोपी पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माजरी हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव, आरोपी पति फरार
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली (झज्जर)।
माजरी गांव में हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि आरोपी पति की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई सोमबीर की शिकायत पर हत्या की केस दर्ज किया है।
सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिस पर तैस में आकर पति नरेन्द्र ने अपनी पत्नी ज्योति की गले में रस्सा डालकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से नरेन्द्र फरार है। हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसएसपी लोकेंद्र सिंह, सदर एसएचओ जसबीर सिंह के अलावा फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीभगवान के अनुसार आरोपी पति नरेन्द्र नशे का आदी था। कई साल पहले ही उसकी शादी गांव चांदपुर निवासी ज्योति के साथ हुई थी। नरेंद्र और ज्योति का एक लड़का भी है। नशे की लत के चलते ही किसी बात को लेकर ज्योति और उसके पति नरेंद्र में घरेलू अनबन हुई थी। फिलहाल पुलिस ने भाई सोमबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश में जुट गई है।