फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नो-पार्किं ग में वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे

नो-पार्किं ग में वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे

Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
नो-पार्किं ग में वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर लगाम कसने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर पर विशेष अभियान चलाया। थाना प्रबंधक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षण मंजीत कुमार व मुख्य सिपाही राजेश के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के चालान काटे।

रेलवे स्टेशन पर अपने परिचितों को छोड़ने के लिए आए कई वाहन चालकों ने मनमाने तरीके से पार्किंग एरिया में खड़े न करके स्टेशन के मुख्य गेट के सामने खड़ा कर चलते बने जिससे आने-जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी हुई। गेट के सामने अव्यवस्थित वाहन देखकर राजकीय रेलवे पुलिस ने उनके चालान काटने की कार्यवाही अमल में लाई। यही नहीं रेलवे पूछताछ केंद्र से भी अनाउंस किया जाता रहा कि कोई भी वाहन नियमों की अनदेखी न करे। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करे। मगर उसके बावजूद भी कई वाहन चालकों ने मनमानी की। पुलिस की मौजूदगी में वाहन खड़े करने लगे। जिस पर पुलिस ने उचित कार्यवाही करते वाहनों के कागजात जांचे। साथ में जिन के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े किए हुए थे उनके चालान काटे गए। जीआरपी थाना प्रबंधक राजेंद्र कुमार का कहना था कि पुलिस की ओर से यह कार्यवाही समय-समय पर जारी रहती है जो भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करता पाया जाता है उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। स्टेशन परिसर में नो पार्किंग को लेकर पहले ही चेतावनी बोर्ड भी लगे हुए हैं, मगर उसके बाद भी लोग मनमानी करते हैं ऐसे में पुलिस को कार्यवाही के लिए कदम उठाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे
चेतावनी के बावजूद जागरूक नहीं हो रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed