{"_id":"59e11b864f1c1bcc538b7477","slug":"61507924870-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर एएनम व दो स्टाफ नर्स ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक पर एएनम व दो स्टाफ नर्स ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक पर लगाया छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप
बौंदकलां।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचीना में कार्यरत दो एएनएम और एक स्टाफ नर्स ने वहीं पर नियुक्त चिकित्सक पर कार्यरत छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस थाने में आकर अचीना की पंचायत और ग्रामीणों ने बयान दर्ज करवाकर आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचीना में कार्यरत दो स्टाफ नर्स व एएनएम ने वहीं पर कार्यरत चिकित्सक और कार्यकारी एसएमओ पर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी समेत अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत अचीना चौकी प्रभारी को दी है। शिकायत में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चिकित्सक पर जबरन छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी दिए जाने, एसीआर खराब करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए गए है। गांव अचीना की ज्योति, रजनी, ज्योति, पूनम, मनोज कुमारी, सुनीता व अन्य सुनीता ने स्टाफ नर्स सुमन, एएनएम शकुंतला व सरोज पर कार्य नहीं करने और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पंचायत को की थी। इसके बाद सरपंच प्रेम कुमार ने मामले की शिकायत सिविल सर्जन भिवानी को की थी। सिविल सर्जन भिवानी ने इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुमन विश्वकर्मा को जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी थी। जांच के लिए डॉ. टीकाराम को संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज करवाने और जांच के लिए जारी प्रति सौंपने के लिए कहा था। लेकिन संबंधित कर्मचारियों ने पत्र लेने से मना कर दिया था। शुक्रवार को थाने में पहुंचे सरपंच प्रेम कुमार अचीना, उमेद नंबरदार, जगदीश नंबरदार, जगदेव, महेंद्र पंच, बाबूलाल, जयप्रकाश पंच, सुरेश पंच, अजयपाल, जयभगवान, लालसिंह सूबेदार, पूर्व पंच मंगल सिंह, सत्बीर, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह हेड मास्टर, महाबीर, सतबीर सिंह, प्रकाश पूर्व पंच, कंवर सिंह, दयानद, पृथ्वी सिंह, जयप्रकाश, रानी, सावित्री पंच, मुकेश यादव, बीना, इंद्रा, कविता, कमलेश व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि महिला कर्मचारियों का व्यवहार सही नहीं है। इनका तबादला किया जाना चाहिए। इसके साथ ही आज इन्होंने डॉक्टर पर गलत आरोप लगाए हैं। वहीं पर भविष्य में कर्मचारी ग्रामीणों पर भी ऐसे आरोप लगा सकती है। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। चिकित्सक लंबे समय से पीएचसी में कार्यरत है।
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत है : चिकित्सक
इस मामले में डॉक्टर टीकाराम ने बताया कि उन पर लगाएं गए सभी आरोप गलत है। उन्होंने तो सिर्फ अधिकारियों के आदेशंों की पालना की है। स्टाफ नर्स व एएनम द्वारा लगाए आरोप रंजिशन लगाएं गए है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करें।
विज्ञापन
इस मामले में एसएचओ विक्रम ने बताया कि पुलिस को स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत मिली है। पुलिस ने पंचायत और डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।