फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरों का निशाना बना नाम चर्चा घर, राम रहीम की ड्रेस चुराई

चोरों का निशाना बना नाम चर्चा घर, राम रहीम की ड्रेस चुराई

Mon, 02 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चोरों का निशाना बना नाम चर्चा घर, राम रहीम की ड्रेस चुराई
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव डाबोदा मेहंदीपुर स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर नाम चर्चा घर में रखी राम रहीम की ड्रेस सहित कई कीमती सामान चुरा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इलाके के डेरा प्रेमियों द्वारा गांव मेहंदीपुर डाबोदा में नाम चर्चा घर बनाया गया। गत 25 अगस्त के बाद पुलिस ने इसे बंद करा दिया। कई दिनों से बंद पड़े इस केंद्र को चोरों ने निशाना बना लिया। रात को चोर दीवार फांदकर नाम चर्चा घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर काफी सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताते हैं कि गांव डाबोदा का निवासी जयपाल चर्चाघर में चौकीदार की सेवा करता था। 25 अगस्त के बाद डेरा तो बंद हो गया। मगर वह सुबह-शाम वहां देखभाल करने आता था। 29 सितंबर की रात को करीब आठ बजे भी वह आया था, तब तक सब कुछ ठीक ठाक था। शनिवार की रात करीब आठ बजे जब वह यहां आया तो अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। उसने डेरे से जुड़े प्रेम काठपालिया को सूचना दी। इस पर प्रेम ने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान शीशे के शोकेस में दर्शनार्थ रखी गई राम रहीम की ड्रेस, कंप्यूटर सेट, इन्वर्टर, बैटरी, एंप्लीफायर, दीवार शेड, गद्दे, चार कैमरे सहित अन्य कीमती सामान गायब था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल्द गिरफ्तार होंगे चोर : थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि चौकीदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डाबोदा मेहंदीपुर के नाम चर्चा घर से राम रहीम की ड्रेस चोरी
-पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed