{"_id":"59875e7f4f1c1b540f8b46d1","slug":"61502043775-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवक को बाइक सवारों ने पीटा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर युवक को बाइक सवारों ने पीटा, एक गिरफ्तार
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कॉलेज रोड ओवरब्रिज से शनिवार दोपहर बाइक सवार छह युवकों ने समसपुर निवासी युवक का अपहरण कर लिया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने अनाज मंडी में ले जाकर उसे पीटा और बेसुध हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। रविवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घायल युवक को दादरी सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव समसपुर निवासी सूरज उर्फ सोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार दोपहर वह दादरी में चचेरे भाई आनंद के साथ किसी कार्य से आया था। आनंद ने उसे कॉलेज रोड आरओबी के पास उतार दिया। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार छह युवक वहां आ गए और उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नई अनाज मंडी की तरफ ले गए। वहां आरोपी युवकों ने उसे पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। मामले का पता चलते ही पीड़ित के चचेरे भाई ने अपहरण की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान वह होश में आ गया और एक बाइक सवार युवक ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस प्रवक्ता मंजीत अहलावत ने बताया कि मामले में छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ बणिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।