फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक्वालाइट जूता कंपनी के मालिक से मांगी पांच करोड़ रंगदारी

एक्वालाइट जूता कंपनी के मालिक से मांगी पांच करोड़ रंगदारी

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
एक्वालाइट जूता कंपनी के मालिक से मांगी पांच करोड़ रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
प्रसिद्ध फुटवियर कंपनी एक्वालाइट के मालिक देवेंद्र गुप्ता से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पैसे न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी मिली है। अनजान शख्स यह धमकी भरा पत्र कंपनी के गेट पर देकर गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक्वालाइट फुटवियर फैक्टरी शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में है। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के एमडी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक अंजान शख्स कंपनी के गेट पर पहुंचा। उसने सुरक्षा गार्ड को एक बंद लिफाफा दिया और इसको एमडी तक पहुंचाने के लिए कहा। गार्ड ने पत्र उन्हें पहुंचा दिया।
विज्ञापन

पत्र पढ़ते ही वह सकते में आ गया। क्योंकि पत्र में पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे न देने पर जाने से मारने की धमकी की बात भी लिखी थी। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुआ पत्र देने वाले का चेहरा
बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 1589-90 फैक्टरी के बाहर जिस बदमाश युवक ने यह पत्र दिया, उसकी तस्वीरें फैक्टरी के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई। बताया गया है कि कैमरे में कैद हुए युवक की उम्र 25-30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने फैक्ट्रियों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

धमकी मामले से उद्यमी घबराए
एक्वालाइट यहां की प्रसिद्ध कंपनी है। अब इसके मालिक को धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले से यहां के उद्यमी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। उधर, पुलिस भी मामले को लेकर ज्यादा गंभीर है।

पुलिस के फूले हाथ-पांव
जिस समय से पुलिस को यह शिकायत दी गई है, उसी समय से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव-फूले हुए हैं और फूंक-फूंककर कदम रख रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले की सूचना अपने सीनियर अधिकारियों को भी दे दी है।

क्या कहते हैं फैक्टरी मालिक
हमारी फैक्टरी के मेन गेट पर तैनात कर्मचारी को एक पत्र थमाया गया है। इसमें फिरौती मांगी गई है। हमने यह पत्र पुलिस को सौंप दिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- देवेंद्र गुप्ता, प्रबंध निदेशक, एक्वालाइट शूज, बहादुरगढ़।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
फैक्टरी मालिक की ओर से शिकायत मिली है उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। फैक्टरी में लगे कैमरों की मदद ली जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को पहचाना जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, एसएचओ थाना शहर, बहादुरगढ़।

- अज्ञात शख्स फैक्टरी के गेटमैन को पत्र में दे गया पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू
- सीसीटीवी में कैद हुआ धमकी भरा पत्र देने वाले का चेहरा, अभी पहचान नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed