{"_id":"5c87ff12bdec2214065a4c88","slug":"51552416530-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ने बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को ही लगा दी 1 लाख 17 हजार की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ने बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को ही लगा दी 1 लाख 17 हजार की चपत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑनलाइन ठगी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। इसमें न केवल आमजन बल्कि बैंक के अधिकारी भी वारदात का शिकार हो रहे हैं। अभी हाल ही में एक शातिर ने एक निजी बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को बातों में उलझाकर उसके क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी ली और उसे 1.17 लाख रुपये की चपत लगा दी। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू पार्क निवासी हिना गंभीर बहादुरगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद है। पुलिस को दी शिकायत में हिना ने कहा है कि गत 17 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह एसबीआई क्रेडिट कस्टमर केयर से बात कर रहा है। उसने खुद ही मेरे कार्ड का नंबर बताया और कहा कि पिन मिला या नहीं। चूंकि मैं उस वक्त काम में व्यस्त थी तो उसने बातों ही बातों में जानकारी ले ली। उसी दिन ड्राफ्ट मनी के जरिये 25 हजार रुपये निकालकर किसी दिनेश चंद्रा नाम के शख्स के खाते में डाल दिए गए। फिर गुरुग्राम स्थित एक ज्वेलर्स के यहां 40 हजार 286 और 29,618 रुपये की ऑनलाइन एंट्री की। फिर 1450 रुपये का पेटीएम भी किया। उसके बाद 19 फरवरी को ड्राफ्ट मनी के जरिये फिर 6800 रुपये उसी खाते में एंट्री की। फिर 28 फरवरी को अमेजन सेलर बैंगलोर से 9,999 रुपये की एंट्री की। सात मार्च को कार्ड का बिल आने पर मुझे इस वारदात का पता चला। जिस नंबर से कॉल आई, वह ट्रू कॉलर पर एसबीआई कार्ड कस्टमर केयर नाम से है। उक्त शातिर ने मुझे 1 लाख 17 हजार रुपये की चपत लगाई है। उधर, सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।