फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 13 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बराही रेलवे फाटक पर सोमवार रात शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतका की पहचान सोनिया निवासी न्यू पटेल पार्क, लाइनपार के रूप में हुई है। सोनिया एमआईई स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। सोमवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर के लिए चल दी। करीब साढ़े आठ बजे जब वह बराही फाटक पर पहुंची तो फाटक बंद थी। इसी दौरान एक साइकिल सवार व्यक्ति बंद फाटक के नीचे से ट्रैक पार करने लगा तो सोनिया भी इसी तरह ट्रक पार करने लगी। तभी अचानक से शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। साइकिल सवार व्यक्ति तो किसी तरह पीछे हट गया लेकिन सोनिया नहीं हट पाई और ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पर्स में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान संभव हो पाई। मृतका दो बच्चों की मां थी। उधर, मामले के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed