फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शादी समारोह गोलीकांड: पुलिस ने घायल के बयान किए दर्ज, दो पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

शादी समारोह गोलीकांड: पुलिस ने घायल के बयान किए दर्ज, दो पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह गोलीकांड: पुलिस ने घायल के बयान किए दर्ज, दो पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर में आयोजित शादी समारोह के दौरान गोली लगने से घायल युवक के भाई की शिकायत पर सदर पुलिस ने दो युवकों पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि जिस हथियार से गोली चलाई गई थी वह लाइसेंसी है या अवैध इसका पता लगाने का भी पुलिस प्रयास कर रही है।
ज्ञात रहे कि रविवार शाम खेड़ी बत्तर गांव में एक शादी समारोह था। इसमें गोली लगने से नीमड़ी निवासी प्रदीप घायल हो गया था और उसे देर रात ही रोहतक रेफर किया गया था। सोमवार को सदर थाना पुलिस घायल के बयान लेने वहां पहुंची थी लेकिन शाम तक घायल बयान देने की हालत में नहीं था। देर शाम जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने घायल के भाई संदीप की शिकायत पर बालंद गांव निवासी दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह दादरी शहर में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। रविवार शाम करीब आठ बजे उसके पास ताऊ के बेटे रूपेश का फोन आया। रूपेश ने उसे बताया कि प्रदीप को गोली लगी है और उसे रोहतक या गुरुग्राम लेकर जाना है। जब उसने रूपेश से प्रदीप को गोली लगने की वजह पूछी तो उसने बताया कि एक फोन कॉल से उसे यह सूचना मिली है। इस पर संदीप ने रूपेश से वह नंबर पूछकर कॉल की तो पता चला कि खेड़ी बत्तर गांव में शादी समारोह के दौरान प्रदीप को गोली लगी है। फोन उठाने वाले शख्स संदीप ने घायल प्रदीप के भाई संदीप को बताया कि घायलावस्था में प्रदीप को दादरी शहर के एक निजी अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में संदीप ने बताया कि जब वह अन्य परिजनों के साथ पीजीआई पहुंचा तो वहां मौजूद संदीप ने बताया कि उसे गोली बालंद निवासी दो युवकों ने मारी है। इसकी जानकारी उसे गांधरा निवासी एक युवक ने दी है। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किन कारणों से प्रदीप को मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल प्रदीप के भाई संदीप की शिकायत पुलिस ने बालंद गांव निवासी दो युवकों पर आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि गोली किन कारणों से चलाई गई। जिस हथियार से गोली चलाई गई है वह लाइसेंसी था या अवैध इसका भी पुलिस जल्द पता लेगी। -जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed