फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छीना झपटी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

छीना झपटी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
छीना झपटी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
छीना झपटी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर एक मोबाइल शॉप पर करीब छह महीने पहले हुए छीना झपटी के केस में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

जून माह में पुलिस को दी शिकायत में छिकारा कॉलोनी निवासी नितेश ने बताया कि वह रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में काम करता है। शाम को चार-पांच युवक दुकान में आए। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और पिस्तौल के दम पर उसका मोबाइल छीन ले गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। नितेश की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले के जांच अधिकारी एसआई तेलूराम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को शहरी क्षेत्र से काबू किया गया। उसकी पहचान आशीष निवासी गांव लोवा खुर्द के तौर पर हुई है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उससे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जाएगी। जल्द ही अन्य आरोपी भी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed