{"_id":"5bd22d9fbdec226999176bf1","slug":"51540500895-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर लगाया विद्याथियों को जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक पर लगाया विद्याथियों को जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करने का आरोप
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पर लगाया जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करने का आरोप
झज्जर। गांव सिलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणित शिक्षक पर अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव किए जाने और जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच ने कहा है कि लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है, फोन पर जरूर बताया गया है। उन्होंने लिखित में शिकायत देने को कहा है। शिकायत की जांच कराएंगे, दोषी पाए जाने पर उचित कसर्रवाई की जाऐगी। पुलिस अधीक्षक को ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में गणित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और विद्यालय से तुरंत तबादला किए जाने की मांग की है।
विद्यार्थियों के अभिभावक सन्नी, बख्शीश, अनिल, गोविंद, विनय, अमित, रोहित, संदीप, संगम मेहरा, रवि, महेश मेहरा, गौरव, राजेश मेहरा, दीवान रंगा, सोनू सहित अनुसूचित जाति के अन्य लोगों ने भी शिकायत करते हुए कहा है कि आठवीं और दसवीं कक्षा के उनके बच्चों के साथ विद्यालय के गणित शिक्षक ने 23 अक्टूबर को कक्षा में सभी विद्यार्थियों के सामने अपमानित किया और जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दी। गणित शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली दिए जाने के अलावा महर्षि वाल्मीकि के प्रति भी अपशब्द कहे जाने की बात शिकायत में कही है। ग्रामीणों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर तुरंत प्रभाव से विद्यालय से तबादला किए जाने व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।