फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में छात्र संघ में चुनाव में छात्राओं का रहा दबदबा

बहादुरगढ़ में छात्र संघ में चुनाव में छात्राओं का रहा दबदबा

Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में छात्र संघ में चुनाव में छात्राओं का रहा दबदबा

विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश के कॉलेजों में 22 साल के बाद हुए छात्र संघ के चुनाव कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच हुए। 2 दशक के बाद हुए चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह भी दिखाई दिया। वहीं अप्रत्यक्ष चुनाव होने के कारण छात्र संघ से जुड़े कई संगठनों ने दूरी भी बनाए रखी। बावजूद इसके निर्धारित चुनाव शेड्यूल के हिसाब से कॉलेज प्रबंधन ने सीआर. के लिए चुनाव कराए। इनमें राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय व वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में चुनाव प्रक्रिय सुचारू रूप से चली। वोट डालने के लिए बुधवार की सुबह से ही छात्रों की लाइन कॉलेज के गेट पर लगनी शुरू हो गई थी। मतदान करने आए छात्रों की पूर्ण जांच के बाद ही पुलिस ने उन्हें कॉलेजों के अंदर प्रवेश करने दिया। वहीं कॉलेजों के अंदर चेकिंग स्टॉफ उनके आईकार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी। छात्र संघ चुनाव के पहले चरण में सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक सी.आर. (कक्षा प्रतिनिधि) के लिए मतदान हुआ। उसके बाद दोपहर 1 बजे तीनों कॉलेजों में चुनाव के बाद बने कक्षा प्रतिनिधियों का परिणाम जारी कर दिया गया।

आरक्षित वर्ग में इकलौती सीआर भरती बनीं प्रधान
वैश्य गर्ल्स कॉलेज में दोपहर तक संपन्न हुए चुनाव में भारती सीआर चुनीं गईं। 108 वोटों में से 73 वोट पोल हुई, जिनमें 3 रद हो गई। भारती को 40 तो तमन्ना को 30 वोट मिली। 24 अन्य सीआर पहले ही चुने जा चुके थे। आरक्षित वर्ग से इकलौती सीआर बनने पर भारती को निर्विरोध प्रधान भी चुन लिया गया। सुनीता बीएससी तृतीय वर्ष को उपप्रधान, प्रेरणा शर्मा बीकॉम द्वितीय वर्ष को सचिव व योगिता बीएससी द्वितीय वर्ष को सहसचिव के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा अंजलि, रेणुका, सौरभ, तनिशा व शीतल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। साथ ही निधि, निकिता, कोमल, भावना व शिवानी मान को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा द्वारा मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


वैश्य कालेज में ये बने सीआर
भारती बीए प्रथम वर्ष, दिव्या बीए द्वितीय वर्ष, सौरभ बीए तृतीय वर्ष, तनिशा बीकॉम प्रथम वर्ष, प्रेरणा शर्मा बीकॉम द्वितीय वर्ष, शीतल बीकॉम तृतीय वर्ष, अंजलि शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष, योगिता बीएससी द्वितीय वर्ष, सुनीता बीएससी तृतीय वर्ष, प्राची बीसीए प्रथम वर्ष, पूजा एमकॉम पूर्वार्ध, सरिता एमकॉम उतरार्ध, सलोनी एमए (अंग्रेजी विभाग), प्रीति एमए (अंग्रेजी द्वितीय वर्ष), रेणुका एमएससी प्रथम वर्ष (गणित), प्राची एमएससी द्वितीय वर्ष (गणित), गरिमा एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष, दुर्गा एमएससी फिजिक्स द्वितीय वर्ष, रीतू एमएससी केमिस्ट्री प्रथम, गरिमा एमएससी केमिस्ट्री द्वितीय वर्ष, कमलेश एमए भूगोल प्रथम, कल्पना एमए भूगोल प्रथम वर्ष, साक्षी एमए राजनीतिक विज्ञान, प्रीति बीसीए तृतीय वर्ष, मेघा बीसीए द्वितीय वर्ष से कक्षा प्रतिनिधि बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चुने गए वैश्य कालेज में
1. भारती बीए प्रथम प्रधान
2. सुनीता बीएसी द्विती उप प्रधान
3. प्रेरणा शर्मा बीकाम द्वितीय वर्ष सचिव
4. योगिता बीएससी द्वितीय वर्ष सह सचिव
एग्जीक्यूटिव मेंबर
1. रेणुका एमएससी मैथ, प्रथम वर्ष
2. सौरभ कुमारी बीए तृतीय वर्ष
3. अंजलि बीएससी प्रथम
4. तनिशा बीकॉम प्रथम वर्ष
5. शीतल बीकॉम तृतीय वर्ष
नॉमिनेटेड मेंबर ऑफ जनरल स्टूडेंट्स काउंसिल
1. निधि बीए तृतीय वर्ष
2. निकिता बीकॉम तृतीय वष़ॱर
3. कोमल बीए तृतीय वर्ष
4. भावना बीकॉम तृतीय वर्ष
5. सिवानी बीकॉम तृतीय

हिमांशु और मुकुल ने जीता चुनाव:
राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष और बीबीए द्वितीय वर्ष के लिए चुनाव हुआ। बीबीए द्वितीय वर्ष 15 में से 9 वोट पोल हुए, जिनमें सभी मत हिमांशु को मिले। वहीं बीए प्रथम वर्ष में 318 वोटों में से 103 पोल हुए जिसमें मुकुल को 74 और रजत को 29 मिले। इस तरह मुकुल ने यह चुनाव जीता।

राजकीय महिला कॉलेज में प्रिया राठी बनीं प्रधान:
राजकीय महिला कालेज में छात्र संघ का पूरा चुनाव सर्वस मति से संपन्न हुआ। इस कालेज में बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया राठी को प्रधान चुनाव गया। बीकाम द्वितीय वर्ष की शशि को उपप्रधान, बीए तृतीय वर्ष से वर्षा को सचिव और बीए प्रथम वर्ष की अंजू को सह सचिव चुनाव गया। इससे पहले बीए प्रथम वर्ष से अंजू, बीए द्वितीय वर्ष से सपना, बीकॉम प्रथम से पूजा, बीकॉम द्वितीय वर्ष से शशि, बीकाम तृतीय वर्ष से प्रिया राठी, बीएससी प्रथम वर्ष से चंचल और बीए तृतीय वर्ष से वर्षा को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। इसके अलावा प्रिया, हैप्पी, दीपिका, रितिका, मधु राठी, साक्षी को सीआर के लिए नामित किया गया।

राजकीय महिला कालेज जसौर खेड़ी में किरन बनीं प्रधान
राजकीय महिला महाविद्यालय जसौर खेड़ी में छात्र संघ चुनाव में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा किरन को प्रधान चुन लिया गया। उपप्रधान का पद आरक्षित होने के चलते अंजू को इस पर के लिए नामित किया गया। वर्षा को सचिव और निकिता को सह सचिव चुना गया। इससे पहले बीए प्रथम वर्ष में सीआर के लिए तीन छात्राओं शीतल, निकिता एवं नीरू के बीच चुनाव हुआ, जिसमें निकिता विजयी रही। बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष में किरण व उमा को सर्वसम्मति से सीआर चुन लिया गया। बीकॉम द्वितीय वर्ष में वर्षा को सर्वसम्मति से सीआर चुना गया। बीकॉम तृतीय वर्ष में रितु को महाविद्यालय की चुनाव समिति द्वारा सीधा नामित किया गया।

आरक्षित वर्ग से धर्मेंद्र सर्वसम्मति से चुने गए छारा कॉलेज के प्रधान
चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय छारा में छात्र संघ के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। बीए तृतीय वर्ष के छात्र धर्मेंद्र को प्रधान चुना गया। यह पद आरक्षित वर्ग से संबंधित था। इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित को उपप्रधान, बीए द्वितीय वर्ष की स्वीटी को सचिव और बीकॉम द्वितीय वर्ष के पंकज कुमार को सह सचिव चुना गया। यह सभी पद सर्वसम्मति से चुने गए। इससे पहले कॉलेज के प्रतिनिधियों का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ था। इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. मंजू देशवाल, देवेंद्र, डॉ. ऊषा कुमारी, जयंत, गीतांजलि, मोनिका, महेंद्र, मीनू मलिक, अजय हुड्डा, प्रवीण दलाल, लोकेश शर्मा, प्रवीण सुहाग आदि मौजूद थे।


पुलिस का रहा कड़ा पहरा
छात्र संघ चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति या हंगामा न हो इसको ध्यान रखते हुए पहले ही पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी चुनाव को लेकर पूरी एहतियात बरती गई। अप्रत्यक्ष चुनाव को लेकर विरोध कर रहे छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थी किसी तरह का कोई विवाद या हंगामा न पैदा कर इसको लेकर भी हर स्थिति पर पूरी नजर रखी गई। कॉलेजों के गेट से लेकर परिसर व मतदान केंद्र तक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पैनी नजर रही। बिना आईकार्ड व कॉलेज से संबंधित दूसरे पहचान पत्र के बिना विद्यार्थियों को मतदान केंद्र की ओर नहीं जाने दिया गया। कॉलेजों के बाहर न केवल स्थानीय पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे बल्कि दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed