फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विधायक कर्ण दलाल की टिप्पणी की आलोचना

विधायक कर्ण दलाल की टिप्पणी की आलोचना

Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विधायक कर्ण दलाल की टिप्पणी की आलोचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जिले के ब्राह्मण नेताओं ने वीरवार को कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल पर जबानी हमला बोला। दलाल द्वारा भाजपा के राज्यसभा के प्रत्याशी सेवानिवृत्त जनरल डीपी वत्स पर की गई टिप्पणी पर ब्राह्मण नेताओं ने लाइनपार क्षेत्र में बैठक कर कड़ा ऐतराज जताया। बैठक की अध्यक्षता पंडित मामन राम शर्मा ने की।
ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि विधायक कर्ण दलाल जातिवाद की भावना से प्रेरित हैं। वह सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि जब डीपी वत्स ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था तो दलाल ने उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। दलाल ने कहा था कि जनरल वत्स का नामांकन रद्द कराने के लिए वह अदालत में भी जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के मनोनीत पार्षद राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा ने कहा कि दलाल जातिवाद की भावना से प्रेरित हैं। जनरल डीपी वत्स ब्राह्मण समाज की शान हैं। उनके खिलाफ दलाल की अनर्गल बयानबाजी उनकी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित तोताराम ने विधायक करण दलाल की मानसिकता ही समाज विरोधी है। डीपी वत्स ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की है। बाद में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए ईमानदारी से देश व प्रदेश की सेवा की है। उनका विरोध कर दलाल ने अपनी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। इस मौके पर लखमीचंद सभा के प्रधान मामन सिंह, शिक्षाविद सतीश शर्मा, पंडित लोकचंद शर्मा, भगवत स्वरूप गौतम, बबलू शर्मा, देवेंद्र शर्मा, धर्मपाल, नरेंद्र शर्मा, पवन कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, रमेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, रामकिशन गौतम, नंद किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed