{"_id":"5a80a16d4f1c1bc83b8b63d5","slug":"51518379373-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव छारा में नहर चेकिंग पर गई टीम का रास्ता रोका, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव छारा में नहर चेकिंग पर गई टीम का रास्ता रोका, केस दर्ज
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
बीती रात नहर की चेकिंग कर रही नहरी विभाग की टीम का गांव छारा में एक व्यक्ति ने रास्ता रोक लिया। इस पर अधिकारियों व उक्त व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के कारण टीम को वापस लौटना पड़ गया। टीम की अगुवाई कर रहे नहरी विभाग के जेई ने उक्त व्यक्ति पर सरकारी काम में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नहरी विभाग बेरी के जेई संदीप ने कहा है कि विभाग को लगातार पानी चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। पानी चोरी को रोकने के लिए शनिवार की रात वह, बेलदार राजकुमार और ड्राइवर रामनिवासी चेकिंग के लिए निकले। चेकिंग करते वक्त करीब 10 बजे जब वे छारा पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उससे गाड़ी रुकवाने का कारण पूछा गया तो वह बोला कि तुम नहरी विभाग से हो, इसलिए आगे नहीं जाने दूंगा। उसको समझाने का प्रयास किया गया तो वह झगड़ने लगा। विवाद बढ़ गया। उक्त व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
उधर, मांडोठी चौकी के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि जेई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उक्त व्यक्ति के बारे में पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
गांव छारा में नहर चेकिंग पर गई टीम का व्यक्ति ने रास्ता रोका, केस दर्ज
-जेई ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप