{"_id":"5a42b3844f1c1b10788b51b0","slug":"51514320772-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, चोर पैसे ले जाने में नहीं हुए कामयाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूको बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, चोर पैसे ले जाने में नहीं हुए कामयाब
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
दिल्ली-रोहतक रोड पर सांखोल गांव के पास स्थित यूको बैंकमें बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोर वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना सोमवार की देर रात बैंक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया और घटना की छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सांखोल गांव में स्थित यूको बैंक में सोमवार रात को चोरों ने सेंध लगाई। मगर वे अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने न केवल बैंक में स्ट्रांग रूम की कई दीवारों को तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया बल्कि बैंक के साथ बने एक बंद पड़े होटल में जाकर भी दीवार को तोड़ने की कोशिश की। अधिकारी व कर्मचारी भी रात को ही मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
बैंक पर लगे शटर का ताला तोड़कर हुए दाखिल
पिछले तीन दिनों से बैंकों की छुट्टियां थी। चोरों ने बैंक के साथ बनी सीढ़ियों पर लगे शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद बैंक की दीवार तोड़ी गई और उसके अंदर दाखिल हो गए। बैंक में चोरों ने खूब तोड़फोड़ मचाई। सबसे पहले चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर को हटाया और तोड़ दिया। साथ ही कैमरों का मुंह भी दूसरी तरफ घुमा दिया।
विज्ञापन
बैंक की कई दीवारें तोड़ने का प्रयास
चोरों ने तीन दिनों में बैंक की कई दीवारों को तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का प्रयास किया। मगर वे इसमें विफल रहे। इससे बैंक को नुकसान होते-होते बच गया। चोरों ने बैंक के अंदर बाथरूम, स्ट्रांग रूम के बाहर बनी दीवार के अलावा बैंक के साथ बने होटल की दीवार को भी तोड़ने का प्रयास किया है। बैंक की दीवारें अत्यधिक मजबूत होने के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। इसके चलते चोर बैंक से पैसे ले जाने में कामयाब नहीं हुए।
सोमवार रात 12 बजे ही पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी
बैंक में चोरी की घटना की सूचना पाकर बैंक अधिकारी व कर्मचारी सोमवार रात 12 बजे ही पहुंच गए और छानबीन शुरू की। छानबीन में पता लगा कि चोरों ने तीन दिनों तक इतमिनान से स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की मगर वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। बैंक मैनेजर भानुप्रताप ने बताया कि बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 26 लाख रुपये रखे थे जोकि चोरी नहीं हुए और बैंक को नुकसान होते-होते बच गया।
मंगलवार को नहीं हुआ बैंक में कोई काम
बैंक में चोरी के प्रयास की घटना के बाद मंगलवार को तीन दिनों बाद जब बैंक खुला तो काफी संख्या में बैंक उपभोक्ता पहुंचे। मगर उन्हें बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। बैंक में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
पुलिस जुटी जांच में
घटना की सूचना पाकर सेक्टर-6 चौकी व थाना शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना शहर प्रभारी तेलूराम का कहना है कि यूको बैंक में चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी तरह की कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीसीटीवी की जांच की गई। मगर चोरों ने उनकी भी वायर काट रखी है।
यूको बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, चोरी में नाकाम
बैंक के स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ने का भी प्रयास, स्ट्रांग रूम में थे 26 लाख रुपये
-पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी