फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पीड़ित परिवार बोला - पुलिस से उठा भरोसा, सीबीआई जांच हो

पीड़ित परिवार बोला - पुलिस से उठा भरोसा, सीबीआई जांच हो

Sat, 16 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार बोला - पुलिस से उठा भरोसा, सीबीआई जांच हो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
दुजाना चौकी में मारपीट और छेड़छाड़ मामले में कोर्ट के आदेश के बाद सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज होने के कई दिन बाद भी उनकी गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में रोष है। पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस जांच से अब उनका भरोसा उठ चुका है। मामले की जांच सीबीआई या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
दूसरी ओर एसएसपी बी सतीश बालन ने पुलिस की ओर से शुक्रवार को सफाई दी है।
पीड़ित परिवार ने अमर उजाला को बताया कि उनके साथ ज्यादती हुई है। चौकी में पहले मारपीट की गई और पिटाई के बाद उन पर ही झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट से मामला दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस मनमानी करने में जुटी हुई है। अब उनका पुलिस जांच से भी भरोसा उठ चुका है। वे चाहते हैं कि उनके मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई से कराई जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने दी सफाई
दुजाना चौकी में हुए प्रकरण पर एसएसपी बी सतीश बालन ने शुक्रवार को पुलिस की ओर से सफाई दी। बालन ने बताया कि 27 अक्तूबर को दुजाना चौकी में दो पक्षों के झगड़े में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। चौकी में 60-65 वर्षीय दंपति ने बवाल करना शुरू कर दिया और रोकने पर बुजुर्ग ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने वर्दी फाड़ने वाले आरोपी बुजुर्ग को वहीं हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी के साथ आई महिला बच्चों को चौकी में छोड़कर घर चली गई। इसके बाद वे मेडिकल रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए अस्पताल में पहुंच गई। परिवार में तीन लोग पुलिस विभाग से ही हैं तो वे आरोपी को बचाने के लिए हर रोज नए आरोप लगा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि जब महिला बच्चों को चौकी में छोड़कर वहां से चली गई तो पुलिसकर्मियों ने बच्चों को खाना भी खिलाया और उन्हें वहां पर सुला दिया। वहीं, इस मामले में तुरंत सरपंच को भी सूचित किया गया था जिसने बच्चों के माता-पिता को बुलाया। जब बच्चों के अभिभावक चौकी में पहुंचे तो उन्हें बच्चे सौंप दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नीयत पर उठे सवाल
- क्या साठ-पैंसठ साल के बुजुर्ग दंपति किसी ट्रेेनिंग प्राप्त पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ सकते है?
- पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के घर का पता होने के बाद भी बच्चों को चौकी में क्यों सुलाया। बच्चों को तत्काल घर क्यों नहीं पहुंचाया?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed