फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हत्या कर नहर में फैंके गए शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं

हत्या कर नहर में फैंके गए शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं

Tue, 28 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर नहर में फैंके गए शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं
हत्या कर नहर में फेंके गए शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
मानहेरू माइनर में हत्या कर फेंके गए शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक युवक के सिर में चोट के निशान और गले में लोहे का तार बंधा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस ने बेलदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। गत वीरवार को गांव हिंडोल के समीप माइनर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मृतक के दाहिने हाथ पर लाल रंग का धागा बंधा हुआ था। मृतक के शरीर पर चोटों को देखकर हत्या का अंदेशा जाहिर हो रहा था। लाश बरामदगी के बाद चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस बारे में एसएचओ उप निरीक्षक विक्रम ने बताया कि पुलिस ने पंपलेट छपवाकर सभी पुलिस थानों और चौकियों में भेज दिए हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। शिनाख्त के बाद ही पुलिस हत्या के मामले का खुलासा कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed